हाथरस, जून 19 -- हाथरस, संवाददाता। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव सोखना में शुक्रवार को सिलेंडर में आग लगने से पिता-पुत्री झुलस गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उनका उपचार किया। सोखना में अमर की दो वर्षीय बेटी शनाया शुक्रवार को घर में खेल रही थी। घर के रसोई में सिलेंडर रखा था। सिलेंडर से गैस रिस रही थी। किसी तरह शनाया के हाथ माचिस लग गई। खेल-खेल में माचिस जल गई। सिलेंडर ने आग पकड़ ली। मामले की जानकारी होते ही परिजनों के होश उड़ गए। अमर शनाया को बचाने भागा। आग की चपेट में आने से शनाया और अमर दोनों झुलस गए। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने मिट्टी पानी आदि की सहायता से आग पर काबू पाया। अमर और शनाया को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने दोनों का उपचार किया। हालत में सुधार होने...