गोरखपुर, अप्रैल 7 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। गैस किल्लत के बीच ब्लैक में महंगा सिलेंडर मिलने से और खाने की दिक्कत होने से प्रवासी कामगार रोजाना लौट रहे हैं। राजस्थान के कोटा और भूसावल महाराष्ट्र से प्रवासी लोक मान्य तिलक ट्रेन से वापस आ रहे हैं। लोकमान्य तिलक से लौट रहे सुभाष कुमार और निर्भय ने बताया कि वह ठेकेदार के साथ काम करते थे। उनके साथ 12 अन्य लोग भी थे। गैस नहीं मिलने से वह और उनके साथी घर चले आए हैं। खाना नहीं बना पाने से खाने की बहुत ज्यादा दिक्कत हो रही थी। गैस सिलेंडर ब्लैक में 3000 रुपये में मिल रहा है। पास में स्थित होटल बंद होने से दूर जाकर खाना महंगा पड़ रहा था।खर्च भी ज्यादा हो रहा था। कहा कि, पिता बीमार हैं, उनकी दवा का खर्च हर माह भेजता हूं। ठेकेदार से पैसे मांगकर वापस लौट रहा हूं। वहीं मंटू कुमार ने बताया कि वह महाराष्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.