सिलेंडर महंगे होते ही बीहड़ में हरे पेड़ों पर चलने लगा आरा
औरैया, मई 14 -- अयाना, संवाददाता। वाणिज्यिक गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने के बाद क्षेत्र में लकड़ी की मांग बढ़ने लगी है। इसका असर अब बीहड़ क्षेत्र में हरे पेड़ों की अवैध कटान के रूप में दिखाई देने लगा है। होटल और ढाबों में ईंधन के रूप में लकड़ी की बढ़ती खपत के चलते चोरी-छिपे हरे पेड़ों पर आरा चलाया जा रहा है। हालांकि लगातार हो रही कटान के बावजूद जिम्मेदार विभागीय अधिकारी प्रभावी कार्रवाई करते नजर नहीं आ रहे हैं। अयाना थाना पुलिस ने गुरुवार तड़के गश्त के दौरान कटघरा जुन्नारदार चौराहे के पास लकड़ी से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ ली। पुलिस के अनुसार चालक लकड़ी संबंधी वैध कागजात नहीं दिखा सका, जिसके बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर थाना परिसर में खड़ा करा दिया गया। खास बात यह है कि बीते एक सप्ताह में पुलिस द्वारा पकड़ी गई यह तीसरी लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली है। मामले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.