सिद्धार्थ, मार्च 26 -- इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत इटवा के डुमरियागंज रोड पर स्थित शराब की दुकान के बगल में बुधवार तड़के करीब तीन बजे एक लोहे की टंकीनुमा दुकान में सिलेंडर के तेज विस्फोट से अफरा-तफरी मच गई। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग सहम उठे। गनीमत रही कि रात का समय होने के कारण कोई आसपास मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। दुकान संचालक सुरेश कुमार ने बताया कि वह रोज की तरह मंगलवार रात दुकान बंद कर किराए के मकान पर सोने चले गए थे। सुबह तेज आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे तो दुकान में आग लगी हुई थी और अंदर रखा सिलेंडर समेत अंडा व अन्य खाद्य सामग्री जलकर राख हो चुकी थी। आग की वजह से काफी नुकसान हुआ है। सुबह करीब नौ बजे तक दुकान से धुआं निकलता रहा। पीड़ित ने तहसील प्रशासन से सहायता दिलाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.