लखीसराय, मार्च 28 -- लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। पूर्व मध्य क्षेत्र में चल रहे युद्ध का असर लखीसराय जिले के बाजार और व्यापार पर फिलहाल बहुत अधिक नहीं दिख रहा है, लेकिन रसोई गैस की आपूर्ति में आई बाधा ने आम लोगों के साथ-साथ छोटे कारोबारियों की परेशानी जरूर बढ़ा दी है। खासकर गैस सिलेंडर की उपलब्धता और बुकिंग प्रक्रिया में देरी ने लोगों को परेशान कर रखा है। जानकारी के अनुसार, पहले जहां घरेलू गैस सिलेंडर 10 से 15 दिनों के भीतर आसानी से उपलब्ध हो जाया करते थे, वहीं अब इसके लिए अधिक समय का इंतजार करना पड़ रहा है। शहरी क्षेत्रों में एक सिलेंडर की डिलिवरी के बाद दूसरे सिलेंडर की बुकिंग के लिए करीब 25 दिनों का इंतजार करना पड़ रहा है, जबकि ग्रामीण इलाकों में यह अवधि बढ़कर लगभग 35 दिनों तक पहुंच गई है। इससे परिवारों के दैनिक जीवन पर सीधा असर पड़ रह...