दरभंगा, अप्रैल 13 -- राजीव रंजन प्रसाद दरभंगा। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के सुंदरपुर तेनु पेड़ के पास रविवार देर शाम रसोई गैस रिसाव के बाद हुए विस्फोट में गोविंद दास (25), उनकी पत्नी निशु कुमारी (22) और उनके तीन माह के मासूम बच्चे की मौत हो गई। हादसे में चार अन्य लोग झुलस गए, जिनमें एक की हालत नाजुक है। आग बुझाने पहुंचे पड़ोसी और फायर ब्रिगेड अधिकारी भी जख्मी हो गए हैं। घायलों को निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस राहत व बचाव कार्य में जुटी है।लोगों ने बताया कि बेचन दास के पुत्र गोविंद की पत्नी निशु घर की पहली मंजिल पर स्थित रसोई में भोजन बना रही थी। इसी दौरान सिलेंडर से गैस का रिसाव शुरू हुआ और आग लग गई। देखते ही देखते सिलेंडर जोरदार धमाके के साथ फट गया। बताया जा रहा है कि घर में कुछ अन्य ज्वलनशील पदार्थ रखे होन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.