अलीगढ़, अप्रैल 21 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। सिलेंडर फटने से घायल हुई कासगंज की महिला की मंगलवार को मौत हो गई। एक दिन पहले उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जिला कासगंज के सोरों थाना क्षेत्र के गांव नगला दभिया निवासी मुस्कान (20) पत्नी पप्पू सोमवार की दोपहर घर पर खाना बना रही थी। तभी गैस लीक होने से सिलेंडर में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विशाल रूप ले लिया। देखते ही देखते सिलेंडर फट गया। आग की चपेट में आकर मुस्कान गंभीर रूप से झुलस गई। आनन-फानन में परिजन निजी अस्पताल लेकर पहंुचे,जहां से चिकित्सकों ने मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- सुकुलपुरा में फटा गैस सिलेंडर, एक झुलसा मंगलवार को उपचार के दौरान मुस्कान ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.