औरैया, अप्रैल 6 -- अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जैनपुर में सोमवार दोपहर गैस सिलेंडर में विस्फोट होने से एक मकान में भीषण आग लग गई। हादसे में गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया, जबकि मकान को भी भारी क्षति पहुंची। गनीमत रही कि घटना के समय ऊपरी मंजिल पर कोई मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि टल गई। जानकारी के अनुसार जैनपुर निवासी संतोष कुमार निषाद के घर की दूसरी मंजिल पर बनी रसोई में उनकी पत्नी उमा चाय बना रही थीं। इसी दौरान वह किसी काम से नीचे चली गईं। तभी अचानक सिलेंडर में आग लग गई और कुछ ही देर में जोरदार विस्फोट हो गया। धमाका इतना तेज था कि छत पर लगी टीन उड़कर गली में जा गिरी और दीवारों में दरारें पड़ गईं। विस्फोट के बाद आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया और अंदर रखा सामान जलकर राख हो गया। तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौक...