मोतिहारी, मई 9 -- सिकरहना/कुंडवा चैनपुर, निसं। कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र के बड़हरवा फतेमहम्मद गांव में शुक्रवार की रात्रि हुयी अगलगी की घटना बेहद भयावह थी। लोगों को यह समझ नहीं आ रहा था कि आग पर तुरंत कैसे काबू पाया जाये। घर में कई लोगों की जिंदगी फंसी हुयी थी। घर के नीचे दुकान में आग लगी और आग की लपटें ऊपरी मंजिल तक पहुंच गयी। घर में सो रहे गृहस्वामी राजकुमार साह तो खिड़की का शीशा तोड़ नीचे कूद गये, लेकिन उसमें सो रहे उनके दो बच्चे व एक स्टाफ को नहीं निकाला जा सका और वे तीनों जिंदा जल गये। जलने वालों में राज कुमार साह के पुत्र रूद्र कुमार, पुत्री श्रृष्टि कुमारी एवं दुकान का स्टाफ झरौखर थाना क्षेत्र के भंगहा निवासी प्रिस कुमार शामिल है। यह भी पढ़ें- घर में धधकी आग, बुझ गए 'चिराग' गंभीर रूप से घायल राजकुमार साह को पुलिस ने ढाका अनुमंडलीय...