सिद्धार्थ, मार्च 14 -- डुमरियागंज। कमर्शियल गैस की आपूर्ति बंद हो जाने की वजह से होटल, ठेला पर व्यापार करने वाले व्यापारियों के समक्ष रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। इस समस्या से निजात पाने के लिए डुमरियागंज व्यापार संघ के बैनर तले कस्बा में एकत्रित हुए दो दर्जन व्यापारियों ने तहसील परिसर में पहुंचकर नायब तहसीलदार विष्णु प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंप कर समस्या समाधान करने की मांग की है। अखिल भारतीय व्यापार संघ के जिलाध्यक्ष सुगंध अग्रहरि के नेतृत्व में हरीश कुमार, मोहम्मद आरिफ , वीरेंद्र प्रसाद, रियाज , प्रमोद कुमार , दुर्गा प्रसाद, नजीर फारूकी, सुनील कुमार ने नायब तहसीलदार को दिए ज्ञापन में बताया कि कस्बा के अलग-अलग स्थानो पर हम लोग होटल व ठेला पर दुकाने कमर्शियल गैस सिलेंडर के सहारे चलाकर घर का खर्चा उठाते है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.