रुडकी, अप्रैल 20 -- कलियर, संवाददाता। गैस सिलेंडर लेने के लिए सुबह से ही बेड़पुर चौक पर उपभोक्ताओं की लाइन लग रही है। काफी देर तक लाइन में लगने के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। सोमवार सुबह पांच बजे से ही बेड़पुर चौक पर गैस सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लगना शुरू हो गई। दोपहर एक बजे के बाद सिलेंडर खत्म होने के बाद कई उपभोक्ताओं को बिना सिलेंडर के ही मायूस होकर लौटना पड़ा। मनोज, राशिद, गुड्डू, महिपाल, नरेश, दीपक, राजेश, दिग्विजय, सारंग, रजनीश कार, सुमित, नौमान, राजन, साहिल, देशराज, किशोर सैनी, छोटा, रोजी आदि का कहना है कि गैस सिलेंडर की बुकिंग कराए हुए कई दिन बीत गए हैं। यह भी पढ़ें- उपभोक्ताओं को नहीं मिल रहे सिलेंडर, कालाबाजारी के आरोप बावजूद इसके सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में उन्हें रोजाना लाइन में लगकर परेशान होना पड...