हापुड़, मार्च 25 -- गैस की किल्लत के बीच बुधवार को एक महिला अपने परिजनों के साथ डीएसओ कार्यालय में पहुंची। महिला ने बताया कि उसकी बेटी की शादी 25 मार्च की थी, लेकिन सिलेंडर नहीं मिलने पर शादी आगे बढ़ाकर 28 मार्च करनी पड़ी। मगर सिलेंडर अभी भी नहीं मिल रहे हैं। पीड़ित महिला की व्यथा सुनने के बाद डीएसओ डॉ सीमा सिंह ने बेटी की शादी का कार्ड देखा, जिस पर 25 मार्च का विवाह अंकित था। इसके बाद शादी के लिए सिलेंडरों की व्यवस्था कराई गई। डीएसओ डॉ सीमा सिंह ने कहा कि आप बेटी की शादी करो, आपको सिलेंडर मिल जाएंगे। ईरान-अमेरिका-इजरायल के बीच चल रहे संघर्ष के दौरान आ रही दिक्कतों से अब लोगों जूझना पड़ रहा है। बिमलेश पत्नी सोमपाल ने बताया कि वह गांव बदनौली स्थित नटों की मडैय्या में रहती है, उसकी बेटी की बारात बुधवार को जिला मुरादाबाद के एक गांव से आनी थी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.