चंदौली, मार्च 13 -- पड़ाव। विकासखंड नियामताबाद के कंपोजिट विद्यालय बहादुरपुर में 1011 बच्चे पंजीकृत है। यहां प्रतिदिन एमडीएम बनाने के लिए एक से डेढ़ गैस सिलेंडर उपयोग होता है। गैस सिलेंडर नहीं मिलने से पिछले दो दिनों से स्कूल में लकड़ी पर खाना बन रहा है। इस संबंध में विद्यालय के प्रधानाचार्य शिवधनी यादव का कहना है कि विद्यालय में दो दिन पूर्व ही गैस सिलेंडर समाप्त हो गया। ग्राम प्रधान को अवगत कराया गया उसके साथ ही गैस सिलेंडर के लिए काफी प्रयास किया गया। सिलेंडर नही मिलने के कारण ईंट का चूल्हा बनाकर लकड़ी पर बच्चों के लिए खाना बन रहा है। जिससे काफी परेशानी हो रहा है। प्राथमिक विद्यालय कटेसर द्वितीय के प्रधानाचार्य अजय सिंह का कहना है कि विद्यालय में कुल 319 बच्चो का पंजीकरण है। एक सिलेंडर चार से पांच दिन चलता है। जो गुरुवार को समाप्त हो गया।...