मुजफ्फरपुर, मार्च 23 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के पोखरिया पीर इलाके स्थित एक घर से सिलेंडर चोरी मामले में एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। हालांकि इस घटना में उसकी संलिप्तता नहीं मिलने पर उसे पीआर बॉन्ड पर छोड़ दिया गया। बताया गया कि उक्त इलाके के एक घर से गैस सिलेंडर समेत अन्य सामान की चोरी कर ली गई थी। मामले को लेकर गृहस्वामी ने काजी मोहम्मदपुर थाने में शिकायत की थी। उसके बाद पुलिस ने उक्त इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। इसमें एक युवक सिलेंडर ले जाते दिखा। उसके ठीक पीछे यह युवक दिखा था, जिसकी पहचान के बाद उसे पूछताछ के लिए थाने पर बुलाया गया था। पुलिस की माने तो अब सिलेंडर ले जाने वाले युवक की पहचान की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...