लखनऊ, मार्च 20 -- समाजवादी पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने कैसरबाग में अलग तरह से प्रदर्शन किया। सिलेंडर को सफेद चादर ओढ़ाकर उसकी मौत का विलाप किया। साथ ही सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। गैस सिलेंडर की अर्थी रखकर महिलाएं छाती पीट कर रोने लगीं। महिलाएं इस दौरान 'हाय मेरा सिलेंडर मर गया', 'अब यह किसी काम का नहीं रहा' बोल रही थीं। प्रदर्शनकारी महिलाएं हाथ में पोस्टर लेकर आईं जिसपर लिखा था 'महंगी गैस महंगा तेल मोदी योगी दोनों फेल'। सपा कार्यालय से निकलती हुई महिलाओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ खूब नारेबाजी भी की। समाजवादी महिला सभा की नगर अध्यक्ष मुन्नी पाल सिलेंडर को पकड़ कर रोती रहीं। उनका कहना है कि मौजूदा सरकार किसी काम की नहीं रही। पहले आधार कार्ड, फिर नोटबंदी और अब गैस सिलेंडर जैसे मुद्दों से आम लोगों को लगातार परेशान किया जा रहा है। प्रदर्शनक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.