वाराणसी, मार्च 8 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। लगातार बढ़ती महंगाई और रसोई गैस सिलेंडर के दामों में हो रही बढ़ोतरी के विरोध में रविवार को सीर गोवर्धनपुर में समाजवादी पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान प्रतीकात्मक रूप से गैस सिलेंडर को माला पहनाकर 'अलविदा' कहा गया।प्रदर्शन के दौरान लोगों ने थाली और बर्तन बजाकर तथा पोस्टर-बैनर के माध्यम से सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। इस प्रदर्शन से यह संदेश दिया गया कि महंगाई के कारण आम जनता को फिर से चूल्हे पर खाना बनाने को मजबूर होना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि वर्ष 2014 में कांग्रेस (यूपीए) सरकार के समय घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत लगभग 410 रुपये थी, जो बढ़कर करीब 916 रुपये तक पहुंच गई है। लगातार बढ़ती महंगाई के कारण आम लोगों के लिए र...