सोनभद्र, मई 2 -- सोनभद्र, संवाददाता। जंग की तपिश के कारण कामर्शियल सिलेंडर 993 रुपये महंगा होने से कामगारों की जेब पर सीधी मार पडे़गी। इसका सीधा असर होटल, ढाबा, हलवाई, चाय की दुकान और छोटे कामगारों पर पड़ेगा। वहीं पांच किलो वाले छोटे सिलेंडर की कीमत 261 रुपये महंगा होने से छोटे ढाबों, ठेले वालों के लिए बड़ा झटका है। एक मई से कामर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 993 रुपये और पांच किलो वाले छोटा सिलेंडर की कीमत में 261 रुपये की वृद्धि का असर कामगारों के साथ ही आम लोगों पर भी पडे़गा। कमर्शियल गैस का इस्तेमाल चाय, समोसा, खाना बनाने में होता है। यह भी पढ़ें- जंग की तपिश: गैस महंगी, थाली पर सीधा वार सिलेंडर महंगा होने से बाहर का खाना, कैटरिंग, शादी-ब्याह का खर्च बढ़ेगा। इसका बोझ आखिर में ग्राहक और दिहाड़ी मजदूर पर ही आएगा। वहीं पांच किलो वाला सिलेंडर के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.