गाज़ियाबाद, मई 3 -- गाजियाबाद, मोहित शर्मा। व्यवसायिक गैस के दामों में हालिया बढ़ोतरी का असर अब आम लोगों की थाली तक साफ दिखाई देने लगा है। शहर के विभिन्न इलाकों, खासकर राजनगर एक्सटेंशन और आरडीसी में होटल और रेस्तरां संचालकों ने खाने-पीने की वस्तुओं के दामों में 15 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर दी है। बढ़ती लागत के कारण कारोबारी कीमतें बढ़ाने को मजबूर हैं। शहर में नाश्ते से लेकर खाने की थाली तक की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। कई स्थानों पर या तो उत्पाद बंद हो गए हैं या फिर उनके दाम में वृद्धि हो गई है। शुक्रवार को 19 किलोग्राम वाले व्यवसायिक गैस सिलेंडर पर 993 रुपये और पांच किलोग्राम वाले छोटे सिलेंडर पर 261 रुपये की हुई बढ़ोतरी ने शहर के छोटे-बड़े सभी खाद्य व्यवसायों की चिंता बढ़ा दी है। रेस्तरां संचालकों का कहना है कि गैस सिलेंडर के दामों में ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.