सिलेंडर की बढ़ी कीमतों से आमजन प्रभावित: राजेश
गोरखपुर, मई 3 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। कांग्रेस के पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में आयोजित मासिक बैठक में पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पेट्रोल, डीज़ल और गैस की अनियमित आपूर्ति ने आम नागरिक परेशान हैं। सिलेंडर की लगातार बढ़ती कीमतों और किल्लत के कारण गरीब, किसान, मजदूर और मध्यम वर्ग सबसे अधिक प्रभावित हैं। जनता की बुनियादी आवश्यकताओं की पूर्ति में सरकार पूरी तरह विफल साबित हो रही है। उन्होंने मांग की कि पेट्रोलियम पदार्थों और गैस की आपूर्ति को सुचारु किया जाए और मूल्यवृद्धि पर प्रभावी नियंत्रण किया जाए। बैठक में जिला मीडिया सेल अध्यक्ष गोरखलाल श्रीवास्तव, प्रमोद नायक, सत्येन्द्र कुमार निषाद, श्रवण पाण्डेय, हजारी लाल जयसवाल, उत्कर्ष पाण्डेय, अजवर अहमद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.