नई दिल्ली, अप्रैल 5 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के चलते एलपीजी के असर को लेकर भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह और पूर्वांचल मोर्चा के अध्यक्ष संतोष ओझा ने आम आदमी पार्टी विधायक संजीव झा द्वारा पूर्वांचल व अन्य राज्यों के प्रवासियों के समक्ष रोजगार संकट के बयान की निंदा की है। भाजपा नेताओं ने कहा कि केंद्र व दिल्ली सरकार के साथ ही प्रदेश भाजपा संगठन का उज्ज्वला योजना विभाग मंडल स्तर तक सक्रिय है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से आने वाले लोगों को बुकिंग पर गैस सिलेंडर दिलवा रहे हैं। भाजपा नेताओं ने कहा कि गैस संकट नहीं है। बुक कराने पर नियमित सप्लाई मिल रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.