शाहजहांपुर, मार्च 15 -- मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध के कारण एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर बनी स्थिति के बीच शहर में कोयले के बाद लकड़ी की मांग बढ़ने लगी है। शनिवार को मंडी में लोग ठेला-रिक्शा, ई-रिक्शा और बाइकों से लकड़ी ले जाते नजर आए। सिलेंडर की दिक्कत के कारण कई लोग वैकल्पिक ईंधन की ओर रुख कर रहे हैं। मंडी के दुकानदारों का कहना है कि पहले लकड़ी की बिक्री बहुत कम थी, लेकिन पिछले दो-चार दिनों से ग्राहक आने लगे थे। शनिवार को अचानक बिक्री बढ़ गई। दुकानदारों के मुताबिक जो रेट चल रहा है उसी हिसाब से लकड़ी दी जा रही है और फिलहाल उनके पास पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। इधर, नमकीन-मिठाई कारोबारी सत्यम राठौर ने बताया कि कमर्शियल सिलेंडर खत्म होने से दो दिन से काम बंद पड़ा था। इससे कारोबार प्रभावित हुआ और कर्मचारी भी घर बैठ गए थे। शनिवार को कंडे और...