हरदोई, अप्रैल 13 -- सांडी। सांडी थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल किसान की 21 दिन बाद सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। किसान सिलेंडर भरवाने के लिए बाइक से निकला था, तभी हादसे का शिकार हो गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कढ़िले पुरवा निवासी 65 वर्षीय रामकिशन के पास लगभग चार बीघा कृषि भूमि थी। वह खेती-किसानी कर अपना जीवनयापन करता था। अविवाहित रामकिशन भाइयों से अलग रहता था। ग्राम प्रधान ने बताया कि 21 दिन पहले वह गैस सिलेंडर भरवाने बाइक से सांडी कस्बा गया था पर वहां गैस नहीं मिल सकी। तभी किसी ने उसे सूचना दी कि सादुल्लापुर में गैस उपलब्ध है। इस पर वह वहां के लिए निकल पड़ा। रास्ते में बबुरिया बाबा स्थान के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर घायल हो गया। घटना के बाद उसे मेडिकल कॉलेज हरदोई में भर्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.