रांची, मई 2 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कॉमर्शियल सिलिंडर की कीमत में इजाफे को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कमर्शियल सिलिंडर की कीमतों में इजाफा के फैसले को जबरन वसूली करार दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के इशारे पर तेल कंपनियों ने पिछले चार महीने में कॉमर्शियल सिलिंडर के दाम में 1518 रुपए की बढ़ोतरी की है। एक मई को 993 रुपए बढ़ाया गया, जबकि एक अप्रैल को 218, सात मार्च को 115, एक मार्च को 31, एक फरवरी को 50 और एक जनवरी को 111 रुपये की बढ़ोतरी की गई। इस कारण 19 किलो का कॉमर्शियल सिलिंडर की कीमत 1580 रुपए से बढ़कर 3071 रुपए हो गई है。 यह भी पढ़ें- पेट्रोलियम कीमतों पर कंट्रोल रखना होगा; मायावती बोलीं- महंगाई से जनता त्रस्त, केंद्र को ये सुझाव दियाके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.