औरंगाबाद, मई 3 -- दाउदनगर, संवाद सूत्र। मई महीने की शुरुआत के साथ ही कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में हुई बढ़ोतरी ने दाउदनगर अनुमंडल क्षेत्र में महंगाई की नई आहट दे दी है। 993 रुपये की वृद्धि किए जाने से स्थानीय बाजारों में हलचल तेज हो गई है। इस वृद्धि का सीधा असर होटल, रेस्टोरेंट, मिठाई दुकान, चाय-नाश्ता केंद्र और छोटे कारोबारियों पर पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत अब तीन हजार रुपये के पार पहुंच गई है। होटल संचालक धनंजय कुमार का कहना है कि पहले से ही महंगाई और बढ़ती लागत से जूझ रहे कारोबार पर यह बढ़ोतरी अतिरिक्त बोझ बनकर सामने आई है। यह भी पढ़ें- जंग की तपिश : कामर्शियल सिलेंडर के बढे़ दाम, रसोई गैस की बढ़ी मांग दुकानदार ने कहा कि यदि जल्द ही कीमतों में राहत नहीं मिली तो उन्हें खाने-पीने की...