शाहजहांपुर, अप्रैल 6 -- शाहजहांपुर। सहालग के बीच शहर में एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत ने शादी-ब्याह के आयोजनों का रंग फीका कर दिया है। बारातों और दावतों में जहां पहले तरह-तरह के व्यंजन परोसे जाते थे, अब वहां सीमित मेनू ही नजर आ रहा है। गैस सिलेंडर की कमी के चलते कैटरर्स भी हाथ खड़े कर रहे हैं, जिससे आयोजन करने वालों की परेशानी बढ़ गई है। मध्य-पूर्व में चल रहे जंग का असर अब स्थानीय स्तर पर भी दिखने लगा है। गैस सिलेंडर की सप्लाई प्रभावित होने से सबसे ज्यादा दिक्कत उन परिवारों को हो रही है, जिनके यहां शादी या अन्य मांगलिक कार्यक्रम हैं। खाना बनाने के लिए कैटरर्स अब आयोजकों से ही पर्याप्त सिलेंडर उपलब्ध कराने की शर्त रख रहे हैं। स्थिति यह है कि कई जगहों पर सिलेंडर की कमी के चलते नाश्ते से लेकर मुख्य भोजन तक के व्यंजन कम करने पड़ रहे हैं। जिन ...