बुलंदशहर, मार्च 21 -- जिले में कमर्शियल और घरेलू गैस सिलेंडरों को लेकर मची अफरा-तफरी का सीधा असर अब पाइप नेचुरल गैस (पीएनजी) की मांग पर दिखने लगा है। सिलेंडरों की किल्लत और बुकिंग सिस्टम में आ रही दिक्कतों से परेशान होकर उपभोक्ता अब पीएनजी की ओर रुख कर रहे हैं। हालात यह हैं कि रोजाना पीएनजी के 20 से 30 नए आवेदन प्राप्त हो रहे हैं। इतना ही नहीं, जिन लोगों ने पहले पाइप लाइन बिछवा ली थी लेकिन कनेक्शन शुरू नहीं कराया था, वे भी अब इसे शुरु कराने को आवेदन कर रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से गैस एजेंसियों पर लग रही लंबी कतारों और सिलेंडरों की आपूर्ति में देरी ने उपभोक्ताओं का भरोसा डगमगा दिया है। ऐसे में पीएनजी एक सुलभ और सुरक्षित विकल्प के रूप में उभर कर आई है। आईओएजीपीएल के क्षेत्रीय अधिकारी अभिसार अग्रवाल ने बताया कि गैस सिलेंडर को लेकर मची मारामा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.