देवरिया, अप्रैल 27 -- देवरिया, हिटी। सिलेंडर की किल्लत शादी, तिलक का जायका बिगाड़ रहा है। इससे आयोजको को 30 से 40 फीसदी मेनू में कटौती करनी पड़ रही है। सबसे अधिक असर नाश्ते और स्टार्टर के मेनू पर पड़ रहा है। गैस की किल्लत से कई कैटर्स बयाना वापस करने लगे हैं। वहीं सिलेंडर देने को अपने भी कन्नी काटने लगे हैं, कईयों से रिश्ते भी खराब होने लगे हैं। वहीं गैस सिलेंडर को रोज डीएसओ आफिस पर लोग पहुंच रहे हैं।मार्च के पहले सप्ताह से गैस की किल्लत शुरू हो गयी। डेढ़ महीने से अधिक समय से लोग गैस के लिए जूझ रहे हैं। यह भी पढ़ें- शादी समारोह की खुशियों पर लगा सिलेंडर का ग्रहण लोगों को सिलेंडर को गैस गोदामों, डिलेवरी प्वाइंट पर कई दिनों तक चक्कर लगाना पड़ रहा है। 15 अप्रैल के बाद लगन शुरू होने के बाद शादी, तिलक, मुंडल, यज्ञोपवित संस्कार आदि में सैकड़ों ...