सिलेंडर की किल्लत के खिलाफ फूंका प्रधानमंत्री का पुतला
जहानाबाद, अप्रैल 2 -- कुर्था, निज संवाददाता। एलपीजी व पेट्रोलियम पदार्थों की देश मे किल्लत का आरोप लगा कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कुर्था में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मो कैफ व प्रखंड अध्यक्ष रामविनय सिंह के नेतृत्व में कुर्था प्रखंड कार्यालय अवस्थित जगदेव बाबू के शहादत स्थल से एक जुलूस निकाला जो कुर्था बस स्टैंड पहुंचा, जहां सभा मे तब्दील हो गया है। आयोजित सभा में पार्टी के जिलाध्यक्ष मो कैफ ने कहा कि देश विषम परिस्थिति से गुजर रही है। देश मे एलपीजी व पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत से देश वासी परेशान है। घरेलू एलपीजी की किल्लत ने प्रवासी मजदूरों को अपने घर लौटने को विवश कर दिया है। इससे शहरी व ग्रामीण क्षेत्र भी अछूता नही है। लोगो के सामने एक गम्भीर संकट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.