उन्नाव, मार्च 14 -- उन्नाव। सिलेंडर की किल्लत और महंगाई पर शनिवार को आम आदमी पार्टी ने वार किया। कलेक्टे्रट के सामने पदाधिकारियों ने खाली सिलेंडर हाथ में लेकर विरोध प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति संबोधित ज्ञापन मजिस्ट्रेट को देकर आम जन के सामने सिलेंडर की कमी और महंगे रेटों से बन रही मुश्किलों का समाधान मांगा। शनिवार को आप जिलाध्यक्ष कुलदीप यादव व जिला प्रभारी तुषार श्रीवास्तव ने कार्यकर्ताओं के साथ जिला कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण आज देश की आम जनता न केवल महंगाई और आर्थिक संकट से जूझ रही है, बल्कि गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत के चलते एक बार फिर लाइनों में लगने को मजबूर हो गई। जिसका सबसे बड़ा बोझ गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों पर पड़ रहा है। कहा कि हाल ही में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.