गाज़ियाबाद, मार्च 12 -- गाजियाबाद, संवाददाता। घरेलू गैस की कालाबाजारी करने वाले दो के खिलाफ आपूर्ति विभाग ने मुकदमा दर्ज कराया है। घरेलू गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए आपूर्ति विभाग ने टीम का गठन किया है। जो शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में जांच कर रही है।जिला पूर्ति अधिकारी ने अमित तिवारी ने बताया कि जिले में घरेलू गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए टीम गठित की गई है, जो जांच कर रही है। जांच के क्रम में टीम ने बुधवार को तहसील मोदीनगर के ग्राम पंचायत याकूतपुर मवी में एक बर्गर की दुकान से करीब सात घरेलू सिलेंडर बरामद किए। दुकान संचालक कुंवरपाल सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। वहीं, घरेलू गैस सिलेंडरों की रिफिलिंग करने पर वैभव माहेश्वरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।वहीं, जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने गैस और ईंधन को लेकर गुरुवार को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.