फरीदाबाद, मार्च 22 -- पलवल। जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा सिलेंडर की कालाबाजारी को रोकने के लिए निरीक्षण अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक महेश यादव के नेतृत्व में की गई, जिसमें सहायक खाद्य आपूर्ति अधिकारी महेश कुमार, निरीक्षक जयेश, राजीव तथा उपनिरीक्षक दिनेश और विकास शामिल रहे। उपायुक्त डॉ हरीश कुमार वशिष्ठ के दिशा निर्देशन में टीम ने पलवल, हथीन और उटावड़ क्षेत्र के विभिन्न होटल, रेस्टोरेंट, मिष्ठान भंडार और ढाबों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एलपीजी सिलेंडरों के उपयोग, स्टॉक और वितरण व्यवस्था की बारीकी से जांच की गई। अधिकारियों ने यह सुनिश्चित किया कि कहीं भी घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग या काला बाजारी न हो रही हो।निरीक्षण के दौरान टीम ने व्यापारियों और आम नागरिकों को स्पष्ट निर्देश दिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.