नई दिल्ली, मार्च 22 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली जिला पुलिस की एएटीएस टीम ने महिपालपुर इलाके में पिछले तीन साल से चल रहे एलपीजी सिलेंडरों की अवैध जमाखोरी और कालाबाजारी के रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों कृष्णा, दिनेश साहू और मिथिलेश को गिरफ्तार कर उनके पास से 74 एलपीजी सिलेंडर, तौलने की मशीनें, गैस ट्रांसफर करने का उपकरण और एक गाड़ी बरामद की है। पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि एएटीएस टीम को सूचना मिली थी कि महिपालपुर स्थित एक मकान में बड़ी मात्रा में एलपीजी सिलेंडर अवैध रूप से जमा किए गए हैं और उनकी कालाबाजारी की जा रही है। सूचना को पुख्ता किया और महिपालपुर में छापा मारकर तीनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। मकान की तलाशी के दौरान पुलिस को वहां 70 घरेलू और 4 कमर्शियल सिलेंडर जब्त किए ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.