आगरा, अप्रैल 2 -- जगदीशपुरा क्षेत्र में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी का विरोध करने पर एक व्यक्ति से मारपीट और उसकी कार में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। पीड़ित राजवीर सिंह निवासी वायुविहार, कलवारी रोड, जगदीशपुरा की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने बताया कि घटना एक अप्रैल दोपहर करीब 12 बजे की है। महिंद्रा पिकअप वाहन से उनके घर के सामने सिलेंडरों की अवैध बिक्री की जा रही थी। जब उन्होंने विरोध करते हुए वाहन हटाने को कहा तो आरोपित गाली-गलौज करने लगा और अपने साथियों को बुला लिया। कुछ ही देर में पहुंचे आरोपितों ने राजवीर सिंह के साथ मारपीट की और उनकी टाटा हैरियर कार में तोड़फोड़ कर दी। कार के हैंडल सहित कई हिस्सों को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद पीड़ित ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आशीष, प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.