सिलेंडर की कमी से काम-धंधे पर पड़ा असर, प्रवासी मजदूर लौटने लगे
गुड़गांव, मार्च 24 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। सिलेंडर की कमी से मिलेनियम सिटी में अब काम-धंधे पर असर पड़ा है। इसमें रेहड़ी, स्ट्रीट फूड वेंडर, होटल, ढाबा, उद्योग और रेस्टोरेंट शामिल है। जहां पर काम करने वाले हजारों प्रवासी मजदूरों के रोजी-रोटी पर संकट आ गया है। सिलेंडरों की कमी को लेकर प्रवासी मजदूर अपने घर लौटने लगे है। इसमें खांडसा, मानेसर, दौलताबाद समेत अन्य क्षेत्र के प्रवासी मजदूर हैं। खाड़ी क्षेत्र में जारी युद्ध की आंच काम-धंधे पर पड़नी शुरू हो गई है और प्रवासी मजदूर इसके निशाने पर आ गए हैं। छोटी-छोटी कंपनी जैसे, रबड़, प्लॉस्टिक, टाइल्स उद्योग, गारमेंट उद्योग शामिल हैं। इनमें काम करने वाले प्रवासी मजदूरों की छंटनी की तैयारी है। वैसे भी सिलेंडरों की कमी होने से मजदूरों को खाने में दिक्कत हो रही है। जिससे उनको यहां पर रहना मुश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.