बागपत, मार्च 15 -- एलपीजी सिलेंडर को लेकर चल रही किल्लत और मारामारी का असर अब गुरुकुल तक भी पहुँच गया है। गुरुकुल की पाकशाला में एक बार फिर से चूल्हे का दौर लौट आया है। पंचमुखी मंदिर की संस्कृत पाठशाला में चूल्हे पर भोजन बनाने को बाध्य होना पड़ा है। घर, प्रतिष्ठान, शिक्षण संस्थाओं से लेकर गुरुकुल में भी अब एलपीजी खत्म होने लगी है। सबसे बड़ी दिक्कत तो नए एलपीजी सिलेंडर मिलने में आ रही है। बुकिंग तक नहीं होने से अच्छी खासी फजीहत हो रही है। संस्कृत गुरुकुल की जहाँ पिछले एक सप्ताह से सिलेंडर की आपूर्ति ना होने के कारण पाकशाला में चूल्हे पर भोजन बनाना शुरु कर दिया है। एक तरह से यहां भी पुरानी पद्वति पर लौटना मजबूरी बन गया है। यहां करीब 55 आवासीय बटुकों (विद्यार्थी) की भोजन व्यवस्था के लिए पाकशाला में चूल्हा बना दिया गया है और इसी चूल्हे पर बटुको...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.