पटना, मार्च 19 -- कांग्रेस ने रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत और बढ़ती कीमतों के खिलाफ गुरुवार को पटना के आयकर गोलंबर पर प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कहा गया कि केंद्र सिलेंडर की किल्लत और महंगाई दूर करने में नाकाम रहा। प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि गैस सिलेंडर की किल्लत के चलते आम जनता कतार में खड़ा रहने को मजबूर है। स्थिति भयावह हो चुकी है। यह केंद्र की नाकामी और कुप्रबंधन का सीधा उदाहरण है। सरकार आम जनता की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में पूरी तरह विफल हो चुकी है। इससे महंगाई बढ़ रही है। कांग्रेस सड़क से सदन तक इस मुद्दे पर जनता की लड़ाई जारी रखेगी। उन्होंने गैस किल्लत दूर करने और कीमतें नियंत्रित करने की मांग की। प्रदर्शन में मदन मोहन झा, प्रेमचं...