पूर्णिया, अप्रैल 1 -- किशनगंज, विनय कुमार अजय। किशनगंज में तैनात एसडीपीओ (वन) गौतम कुमार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू ) की बड़ी कार्रवाई में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पटना से आई 36 सदस्यीय टीम ने मंगलवार को एक साथ किशनगंज, पूर्णिया और पटना स्थित उनके 6 ठिकानों पर छापेमारी की, जिसमें करोड़ों रुपये की अवैध कमाई, निवेश और संदिग्ध लेन-देन से जुड़े अहम दस्तावेज बरामद किए गए हैं। पटना से आई 12 सदस्यीय टीम ने किशनगंज में एसडीपीओ वन के ऑफिस व सरकारी आवास में घंटों की छापेमारी की। छापेमारी के दौरान एसडीपीओ के किशनगंज स्थित सरकारी आवास और कार्यालय से आधा दर्जन मोबाइल फोन, डेढ़ लाख रुपये नकद, दो दर्जन से अधिक जमीन के रजिस्ट्री पेपर, डीड, नर्सिंग होम का नक्शा और करोड़ों के निवेश से जुड़े कागजात जब्त किए गए। अधिकारियों के मुताबिक इन मोबाइल फोन में अव...