अररिया, अप्रैल 10 -- अररिया। 30 लाख रुपए नगद, विभिन्न देशों के करेंसी, डॉलर,पाउंड,यूरो, दीनार एवं अन्य विदेशी करेंसी, करोड़ों के जेवरात लेकर फरार अख्तर अली बुधवार की शाम अररिया बस स्टैंड पर सिलीगुड़ी जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा था। बताया गया कि चोरी के बाद अख्तर हुसैन दिल्ली से फोर व्हीलर रिजर्व कर दरभंगा तक आया था। दरभंगा से बस द्वारा वह अररिया पहुंचा और अररिया बस स्टैंड में वह सिलीगुड़ी जाने वाली बस का इंतजार कर रहा था कि नगर थाना पुलिस ने उसे दबोच लिया। बताया जाता है कि दिल्ली पुलिस पश्चिम बंगाल इलाके में ही फरार आरोपी अख्तर अली की तलाश में लगी हुई थी। उनकी गिरफ्तारी की सूचना के बाद दिल्ली पुलिस गुरुवार की अहले सुबह अररिया पहुंची और अख्तर अली से पूछताछ की। इस कार्रवाई में एसडीपीओ सुशील कुमार, नगर थानेदार सह पुलिस इंस्पेक्टर मनीष कुमार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.