सिलीगुड़ी से चोरी गयी चायपत्ती लदा ट्रक गढ़पुरा से बरामद
बेगुसराय, अक्टूबर 29 -- बेगूसराय/गढ़पुरा। पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से चोरी हुआ चायपत्ती लदा ट्रक गढ़पुरा थाना क्षेत्र स्थित एक पेट्रोल पंप से बरामद किया गया। ट्रक की बरामदगी के बाद सिलीगुड़ी पुलिस गढ़पुरा थाना पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद ट्रक अपने साथ सिलीगुड़ी ले गई। एसपी मनीष ने बताया कि सिलीगुड़ी में चायपत्ती लदे एक ट्रक की चोरी हो गई थी। घटना के बाद संबंधित पुलिस इसकी तलाश में जुटी थी। इसी क्रम में चोरी हुआ ट्रक गढ़पुरा थाना क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप पर मिला। इसकी जानकारी मिलने के बाद सिलीगुड़ी पुलिस ने गढ़पुरा पहुंचकर ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। एसपी ने बताया कि एक माह पहले भी चायपत्ती लदा ट्रक मिला था। उसी से संबंधित मामला था। जिले की पुलिस के द्वारा सिलीगुड़ी पुलिस को मदद की गयी। सिलीगुड़ी से चोरी हुए ट्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.