सिलीगुड़ी में योगासन प्रतियोगिता में रामगढ़ के शत्रुघन को सिल्वर मेडल
रामगढ़, जून 14 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। सिलीगुड़ी के होटल बरसाना में यूनाइटेड कौंसिल ऑफ़ मार्शल आर्ट्स योगा एंड पोल स्पोर्ट्स फेडरेशन के द्वारा आयोजित दो दिवसीय नेशनल योगासन प्रतियोगिता में रामगढ़ के शत्रुघन कुमार को सिल्वर मेडल प्राप्त हुआ। शत्रुघन कुमार डिवाइन योगा अकादमी के चार सदस्यीय टीम का हिस्सा थे, जिसका नेतृत्व अकादमी के कोच जगदीश सिंह थे। टीम में शत्रुघन कुमार के अलावा जगदीश सिंह, प्रदीप कुंभकार और नकुल कुमार शामिल थे। इससे जगदीश सिंह को गोल्ड, शत्रुघन कुमार को रजत, प्रदीप कुंभकार और नकुल कुमार को कास्य पदक प्राप्त हुआ। इस तरह डिवाइन योगा अकादमी, झारखंड को एक स्वर्ण, एक रजत और दो ब्रॉन्ज प्राप्त हुए। फेडरेशन के इंद्ररूप रॉय चौधरी ने बताया की प्रतियोगिता में 900 से ज्यादा प्रतिभागियों ने भाग लिया जो देश के विभिन्न राज्यों से आए थे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.