मधुबनी, जनवरी 7 -- फुलपरास (मधुबनी), एक संवाददाता। फुलपरास थाना क्षेत्र के दनरा टोल के समीप एनएच-27 पर सोमवार देर रात एक यात्री बस भैंस से टकराकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में बस सवार सात यात्री जख्मी हो गए, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर किया गया है। बताया गया कि बस मोतिहारी से सिलीगुड़ी जा रही थी। दनरा टोल के पास अचानक सड़क पर आई भैंस से बस टकरा गई, जिससे वह अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर फुलपरास अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों में मोतिहारी के ढाका थाना क्षेत्र के गरदिया गांव निवासी मो. अमजद हुसैन (31), मुजफ्फरपुर के कुढ़नी थाना क्षेत्र के खलितपुर नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.