मुजफ्फर नगर, अप्रैल 25 -- खतौली। रतनपुरी थाना क्षेत्र के इंचौड़ा गांव में किसान का भरोसा जीत कर सिलीगुड़ी का रहने वाला नौकर अलमारी में रखी लाखों नगदी चोरी कर फरार हो गया। किसान ने नौकर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। गांव इंचौड़ा निवासी नरेंद्र कुमार ने बताया कि पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी निवासी विवेक कुमार उसके पास पिछले तीन वर्षों से नौकर का काम कर रहा था। हर महीने 12 हजार दिए जा रहे थे। 19 अप्रैल की सुबह नौकर को उठाने से घेर में पहुंचा तो वहां से वह गायब था और अलमारी में रखें 1,85 लाख रुपए भी गायब थे। रुपए गायब होने के बाद नौकर की तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। काफी तलाश के बाद नौकर का कोई पता नहीं चल पाया। बताया कि अगले दिन गाजियाबाद स्टेशन से फोन आया कि मैं कुछ दिन बाद वापस लौट कर आ जाऊंगा। लेकिन उसके बाद फोन बंद हो गया। किसान ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.