गिरडीह, फरवरी 3 -- डुमरी, प्रतिनिधि। प्रखंड के कल्हावार पंचायत के तेलखारा के प्रवासी मजदूर युवक की दर्दनाक मौत रविवार को सड़क दुर्घटना में सिलिगुड़ी में हो गई। सूचना मिलने के बाद सोमवार को युवक का शव उसके गांव पहुंचते ही पूरे गांव में मातम का माहौल छा गया। वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। बताया जाता है कि रोजी रोजगार की तलाश में युवक 15 दिन पूर्व अपने चचेरे भाई के साथ सिलिगुड़ी गया था जहां कार चलाने का काम करता था। बताया जाता है कि तेलखारा निवासी सीताराम महतो के पुत्र विनय कुमार (24) की मौत रविवार रात दो वाहनों के बीच हुई टककर में गाड़ी में दबाकर हो गई। मृतक अपने पीछे तीन बहन और मां-बाप को छोड़ गया है। मौत की सूचना सिलिगुड़ी पुलिस ने उसके घर में दी और पोस्टमार्टम कर परिजनों के साथ शव को सोमवार को गांव भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.