बिहारशरीफ, सितम्बर 18 -- सिलाव, निज संवाददता। सरकार आपके द्वार के तहत पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर शुक्रवार को विद्युत विभाग द्वारा सिलाव प्रखंड मुख्यालय में एक दिवसीय सेवा सेतु शिविर लगा। सहायक विद्युत कार्यपालक अभियंता पवन कुमार ने बताया सरकार की पहल है कि सूर्य की ऊर्जा का अधिक से अधिक उपयोग कर लोगों की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाया जाए। शिविर में 30 से अधिक लोगों ने जानकारी ली। 6, 7 और 8 अक्टूबर को सभी प्रखंडों में सेवा सेतु शिविर लगा। मौके पर अभिषेक कुमार, आनंद राज, शुभम, महेश कुमार व अन्य मौजूद थे। यह भी पढ़ें- कटिहार: आजमनगर में सेवा सेतु कैंप यह भी पढ़ें- 17 अक्टूबर तक लगेंगे सोलर सेवा सेतु कैंप, मिलेगी रूफटॉप सोलर की पूरी जानकारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...