बिहारशरीफ, मई 2 -- नालंदा, निज संवाददाता। सिलाव थाना क्षेत्र के कमदारगंज गांव में शनिवार को करंट से किसान की जान चली गयी। मृतक 50 वर्षीय उत्तम यादव थे। परिजनों ने बताया कि वे खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान 11 हजार वोल्ट का तार टूटकर उनके उपर गिर गया। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गयी। हालांकि, परिजन उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गये। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराये शव को लेकर चले गये। (नालंदा से प्रमोद चंद्र झा) यह भी पढ़ें- लिटायाही गांव में करंट लगने से किसान की मौत यह भी पढ़ें- गोबरगढ़ा में करंट से 18 वर्षीय युवक की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.