सिलाव में आपदा पीड़ितों के मंत्री ने दिए 4.27 लाख के चेक
बिहारशरीफ, जुलाई 31 -- नालंदा, निज संवाददाता। सिलाव प्रखंड सभागार में शुक्रवार को ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने आपदा पीड़ितों के बीच चार लाख 27 हजार 406 रुपये की सहायता राशि का चेक बांटा। मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना के तहत दरिया सराय, पचवारा, मनियम, शाहपुर, बकसू, नानंद समेत विभिन्न गांवों के 15 आश्रित परिवारों को 20-20 हजार रुपये के चेक दिए। वहीं, श्रम संसाधन विभाग की ओर से एक परिवार को 38 हजार रुपये तथा विन्डीडीह गांव के आगजनी पीड़ित पांच किसानों को फसल क्षतिपूर्ति के रूप में 89 हजार 406 रुपये दिए। मंत्री ने कहा सरकार संकट की घड़ी में हर पीड़ित के साथ खड़ी है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी हादसे की स्थिति में पुलिस को सूचना दें और पोस्टमार्टम जरूर कराएं, ताकि जागरूकता के अभाव में कोई भी लाभार्थी सरकारी सहायता से वंचित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.