बिहारशरीफ, मार्च 11 -- नालंदा, निज संवाददाता। सिलाव थाना क्षेत्र के भदारी गांव के पास बुधवार को आहर के किनारे बुजुर्ग का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान नहीं हो पायी है। पहचान का कोई दस्तावेज या कागज नहीं मिला है। थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि ग्रामीणों ने शव मिलने की सूचना दी। सूचना पाकर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने पहचान करने का प्रयास किया। किसी ने मृतक की पहचान नहीं की। पोस्टमार्टम के बाद शव को सदर अस्पताल में रखा गया है। पहचान के लिए आसपास के थानों व सोशल मिडिया का सहारा लिया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.