बिहारशरीफ, जुलाई 9 -- नालंदा, निज संवाददाता। सिलाव प्रखंड के तीन छात्रों ने विभिन्न स्कूलों की प्रवेश परीक्षाओं में सफलता हासिल की है। सुरुमपुर गांव की अयाना और मितमा गांव की सिद्धिमा का चयन चयन सैनिक में हुआ है। वहीं, सीमा गांव के आनंद कुमार का चयन सिमुलतल्ला स्कूल में हुआ। ​गुरुवार को हाई एंबीशन किंडर गार्डन इंग्लिश मीडियम स्कूल में प्राचार्य प्रीतम पांडेय ने सफल छात्र-छात्राओं को बुके देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि बच्चों की मेहनत ऐसी होनी चाहिए कि सफलता उनकी आदत बन जाए। मौके पर शिक्षिका एस. पाण्डेय, आशीष, शिवम, आदर्श, शिल्पी आदि मौजूद थी। (नालंदा से प्रमोद चंद्र झा)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...