सिलावड़ा गांव के पास दो सौ मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत
विकासनगर, अक्टूबर 2 -- त्यूणी, संवाददाता। त्यूणी-चकराता-मसूरी राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिलावड़ा गांव के पास शुक्रवार शाम श्रद्धालुओं की फोर्ड कार अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ, राजस्व पुलिस, थाना पुलिस और ग्रामीणों ने घायलों को संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर सड़क तक पहुंचाया, जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए पीएचसी त्यूणी भेजा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.