गुमला, दिसम्बर 10 -- गुमला। सदर थाना क्षेत्र के सिलाफारी स्थित लक्ष्मी फ्यूल सेंटर से बैट्री चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। फ्यूल सेंटर के मैनेजर त्रिवेणी साहू ने बुधवार को थाना में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि नौ दिसंबर की रात करीब 12 बजे अज्ञात चोर पेट्रोल पंप परिसर में घुसकर जेनरेटर में लगी बैट्री और परिसर में खड़े ट्रैक्टर की बैट्री चोरी कर ले गए। चोरी की पूरी वारदात परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मैनेजर त्रिवेणी साहू ने पुलिस से मांग की है कि आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाए। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.